
इजराइल को कौन नहीं जानता? इजराइल, एक उत्तर-पश्चिमी एशियाई देश है जिसकी सीमाएं मिस्र, जॉर्डन नदी, लेबनॉन, और सीरिया से मिलती हैं। आज के समय में इजराइल एक बहुत ही शक्तिशाली देश है, जो अपनी संस्कृति और टेक्नोलॉजी के कारण दुनिया में मशहूर है। आज इस लेख में हम जानेंगे की इजराइल की राजधानी क्या है (israel ki rajdhani kya hai)? और साथ में इजराइल की इतिहास और संस्कृति के बारे में भी जानेंगे।
इजराइल की राजधानी क्या है (israel ki rajdhani kya hai)?
इजराइल की राजधानी जेरूसलम है। इस जगह को देश का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। जेरूसलम तीनो अब्राहमिक धर्मो जैसे की क्रिश्चियनिटी, यहूदी और इस्लाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस से पहले इसकी राजधानी तेल अवीव (Tel Aviv) थी।
इजराइल का राजधानी कब और कैसे बना?
जेरुसलम एक बहुत ही प्राचीन सहर है जैसे की भारत में वाराणसी बहुत ही प्राचीन सहर है, उसी तरह जेरुसलम बहुत ही प्राचीन है जिसकी वर्णन बाइबिल और क़ुरान में मिलता है।
जब द्वितीय विश्व युद्ध ख़तम हुआ तब कई सारे यहूदियों का आगमन हुआ और उन्होंने 1948 में इस्राइल का गठन किया। जिसका विरोध पुरे अरब देशो ने किया था। तब इजराइल की राजधानी तेल अवीव (Tel Aviv) था। फिर बाद में जब 1967 में अरब-इस्राइल युद्ध (Six-Day War) हुआ तब इजराइल ने उस युद्ध को जीतने के बाद पुरे जेरुसलम को अपने नियंत्रण में ले लिया और उसको अपनी राजधानी घोषित कर दिया।
जिसके बाद एक बहुत बड़ा बिबाद छिड़ गया। बहुत सारे अरब देशो के साथ साथ अन्य कई सारे देशो ने इसका तीब्र विरोध किया और आधिकारिक तौर पर जेरुसलम को इजराइल देश के राजधानी रूप में मान्यता देने से मना कर दिया।
अभी भी कई अरब देशो के साथ साथ कई ऐसे भी पश्चिमी देश है जो जेरुसलम को फिलिस्तीन की राजधानी मानते है। इस वजह से उस जगह पर बार बार सांप्रदायिक दंगे होते रहते है, जो आज भी जारी है।

Hi, I am Papun Giri from Bhubaneswar. Am the founder of Helopanda.com. I am Chemistry Graduate. I love writing and reading. In my blog I try my best to provide various information in Hindi.